गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार, वर्ष 2025-26 के तृतीय रैंडमाइजेशन में कुल 154 किसानों का चयन किया गया है, जिन्हें योजना के तहत 09 प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना के जरिए किसान न केवल अपने खेत के काम को वैज्ञानिक और आधुनिक तरीकों से कर सकेंगे, बल्कि उनकी आय में भी वृद्धि संभव होगी।
कौन-कौन से यंत्र शामिल हैं
योजना में शामिल प्रमुख यंत्र इस प्रकार हैं: डिस्क हैरो, पावर वीडर, पावर टीलर, लैंड लेवलर और लेजर लेवलर, रैटून मैनेजमेंट डिवाइस, रोटावेटर, मिनी ट्रैक्टर 4WD, ट्रैक्टर माउंटेड हाइड्रॉलिक स्प्रेयर।
स्वीकृति पत्र की वैधता
विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृति पत्र की वैधता 18 जनवरी 2026 तक ही रहेगी। चयनित किसानों को स्वीकृति पत्र जारी कर दिया गया है। इसके आधार पर वे SuMech पोर्टल पर सूचीबद्ध अधिकृत यंत्र विक्रेताओं से उपकरण खरीद सकते हैं। किसान को पहले पूरी राशि का भुगतान करना होगा, उसके बाद विभागीय सत्यापन होगा। निर्धारित अनुदान राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी।
हेल्पलाइन और किसानों की सुविधा
गन्ना उद्योग विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए संपर्क नंबर 0612-2215788 जारी किया है। किसान किसी भी जानकारी, समस्या या तकनीकी सहायता के लिए सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने सभी चयनित किसानों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें।

0 comments:
Post a Comment