1 .यूपी पुलिस में रिकॉर्ड स्तर पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल, जेल वार्डर समेत 32,679 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 30 जनवरी 2026 तक चलेगी। यह भर्ती पुलिस सेवा में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा अवसर है।
2 .UPPSC के माध्यम से उच्च पदों पर नियुक्ति
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने डेंटल सर्जन, वेटरनरी ऑफिसर सहित विभिन्न विभागों में 2,158 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें स्नातक और परास्नातक स्तर की कई योग्यताएं शामिल हैं। आवेदन 22 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं।
3 .तकनीकी और विशेषज्ञ पदों पर भी मौका
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती आईटी से जुड़े युवाओं के लिए खास है।
4 .सब इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा अवसर
यूपी पुलिस में 537 सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट, बीकॉम, डिप्लोमा और मास्टर्स डिग्री धारक अभ्यर्थी इसके लिए पात्र हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 19 जनवरी 2026 तक चलेगी।

0 comments:
Post a Comment