मुख्य छुट्टियां और तिथियां
कैलेंडर के अनुसार होलिका दहन का अवकाश 2 मार्च और होली 4 मार्च को रहेगा। इस अवधि में 3 मार्च को स्कूल खुले रहेंगे। दिवाली के अवसर पर नरक चतुर्दशी 8 नवंबर, गोवर्धन पूजा 9 नवंबर और भैया दूज व चित्रगुप्त जयंती 11 नवंबर को छुट्टी रहेगी। 10 नवंबर को स्कूल खुलेंगे। इसके अलावा, बसंत पंचमी, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और सरदार पटेल जयंती के दिन स्कूल खुलेंगे और कार्यक्रम आयोजित होंगे।
शिक्षकों के लिए विशेष छुट्टियां
हरितालिका तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी (ललई छठ) और जिउतिया (अहोई अष्टमी) के अवसर पर शिक्षकों और शिक्षिकाओं दोनों को छुट्टी दी जाएगी।
प्रदेश में गर्मी और जाड़े की छुट्टियां
गर्मी की छुट्टियां इस साल 20 मई से 15 जून तक रहेंगी। जाड़े की छुट्टियां 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होंगी। मौसम और परिस्थितियों के अनुसार जिलाधिकारी स्कूल समय में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। गर्मियों में कक्षाएं सुबह 8 से दो बजे तक और जाड़े में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगी। इंटरवल गर्मियों में 10.30 से 11 बजे तक और सर्दियों में 12 से 12.30 बजे तक रहेगा।
छुट्टिओं को लेकर शिक्षक संगठनों की आपत्ति
प्रदेश में घोषित छुट्टियों को लेकर शिक्षक संगठनों की आपत्ति हैं। शिक्षक संगठनों ने कहा है कि वसंत पंचमी, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और सरदार पटेल जयंती को स्कूल खुलते हैं और कार्यक्रम होते हैं, इसलिए उन्हें अवकाश सूची में शामिल करना सही नहीं है। शिक्षक नेता निर्भय सिंह ने इस पर असंतोष जताया है।

0 comments:
Post a Comment