कैसे होगी स्वचालित पेंशन?
आपको बता दें की पेंशन को लेकर लाभार्थियों की पहचान सीधे उनकी फैमिली आईडी (Family ID) के माध्यम से की जाएगी। जैसे ही किसी व्यक्ति की आयु 60 वर्ष पूरी होगी, प्रशासन उनकी सहमति लेकर पेंशन स्वीकृत कर देगा और पेंशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पेंशन राशि और भुगतान
राशि: लाभार्थियों को वर्तमान में ₹1,000 प्रति माह मिलेगा।
लक्ष्य: सरकार ने 2025-26 के लिए इस योजना का लाभ 67.50 लाख बुजुर्गों तक बढ़ा दिया है।
भुगतान विधि: यह राशि सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी।
पात्रता मानदंड
आयु: 60 वर्ष या उससे अधिक।
शर्त: आवेदक पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ न ले रहा हो।
आय सीमा: ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वार्षिक आय ₹46,080 और शहरी क्षेत्रों के लिए ₹56,460 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण पोर्टल
यदि किसी बुजुर्ग के पास अभी तक फैमिली आईडी नहीं है, तो वे Family ID Portal पर जाकर इसे बनवा सकते हैं। नई स्वचालित पेंशन प्रणाली से बुजुर्गों को अब पेंशन के लिए लंबी प्रक्रियाओं और फॉर्म भरने की झंझट से निजात मिल गई है। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि पेंशन भुगतान में भी पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।

0 comments:
Post a Comment