इस बार भी CUET UG परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे छात्रों को तैयारी में आसानी होगी। हालांकि, विषय चयन को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि अब अधिकतम केवल पांच विषयों को ही चुनने की अनुमति है।
विषय चयन में क्या हैं विकल्प
CUET UG 2026 में छात्रों को कुल 37 विषयों में से किसी भी पांच विषयों का चयन करना होगा। इन विकल्पों में 23 डोमेन सब्जेक्ट, 13 भाषाएं, 1 जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल हैं। पहले के वर्षों की तुलना करें तो विषयों की संख्या में लगातार कटौती की गई है। वर्ष 2022 में जहां नौ विषय चुनने का विकल्प था, वहीं 2023 में यह संख्या 10 रही। 2024 में इसे घटाकर छह किया गया और 2025 से इसे स्थायी रूप से पांच कर दिया गया है।
परीक्षा पैटर्न और अंक व्यवस्था
CUET UG 2026 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। प्रत्येक विषय के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। हर पेपर में कुल 50 प्रश्न होंगे और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
सही उत्तर के लिए 5 अंक मिलेंगे
गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी, इस पैटर्न को ध्यान में रखते हुए छात्रों को सटीक और रणनीतिक तैयारी करने की जरूरत होगी।
डोमेन विषय चुनते समय सावधानी जरूरी
शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, छात्र चाहें तो ऐसे विषय भी चुन सकते हैं जो उन्होंने 12वीं कक्षा में नहीं पढ़े हों। लेकिन ऐसा करने से पहले संबंधित विश्वविद्यालय और कोर्स की पात्रता शर्तों की अच्छी तरह जांच करना बेहद जरूरी है। कई केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालय डोमेन विषयों को लेकर सख्त नियम लागू करते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment