बिहार में 'जनसेवक ग्रेड-III' के पदों पर बंपर भर्ती

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने जनसेवक ग्रेड-III के 180 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए नियुक्ति द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।

आरक्षण और पात्रता:

इस भर्ती में आरक्षण का लाभ केवल बिहार राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास (गणित विषय सहित) या इसके समकक्ष है। इसके साथ ही, उम्मीदवार को कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना अनिवार्य है।

आयु सीमा और छूट:

उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 01 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। विभिन्न वर्गों को आयु सीमा में राहत भी दी गई है: बीसी/ईबीसी और महिला उम्मीदवार: 3 वर्ष की छूट, एससी/एसटी उम्मीदवार: 5 वर्ष की छूट, दिव्यांग उम्मीदवार: 10 वर्ष की छूट।

वेतनमान:

इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को ₹25,500 से ₹81,100 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कौशल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया:

सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 रखी गई है। हालांकि, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समय सीमा पहले 13 जनवरी 2026 थी, जिसे बढ़ाकर 29 जनवरी 2026 कर दिया गया है। पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

0 comments:

Post a Comment