NALCO Recruitment 2026: 48 मैनेजर पदों के लिए आवेदन शुरू

न्यूज डेस्क। देश की प्रमुख एल्यूमिनियम निर्माता कंपनी नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी (NALCO) ने 2026 में मैनेजर पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 48 पदों भरे जाएंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।

पदों का विवरण

पद का नाम: मैनेजर

विभाग: सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल और E&I

कुल पद: 48

वेतन: ₹80,000 से ₹2,20,000 प्रति माह

योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिग्री होना आवश्यक है। जैसे: सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, E&I इंजीनियरिंग साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार NALCO की आधिकारिक वेबसाइट www.nalcoindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख 13 जनवरी 2026 है और अंतिम तारीख 2 फरवरी 2026 है।

NALCO में करियर के फायदे

NALCO एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जो कर्मचारियों को न सिर्फ आकर्षक वेतन देती है, बल्कि विभिन्न भत्तों और सुविधाओं के माध्यम से सुरक्षित और स्थिर करियर के अवसर भी प्रदान करती है। मैनेजर पद पर नियुक्ति से उम्मीदवार को तकनीकी और प्रबंधकीय दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट अनुभव प्राप्त होगा।

0 comments:

Post a Comment