SAMEER Recruitment 2026: 147 पदों के लिए आवेदन

न्यूज डेस्क। The Society for Applied Microwave Electronics Engineering and Research (SAMEER) ने 2026 में विभिन्न पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। इस वर्ष कुल 147 पद भरे जाएंगे, जिनमें Project Engineer, Project Associate, Project Scientific Assistant और Project Technical Assistant शामिल हैं।

पात्रता और योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार B.E/B.Tech, M.E/M.Tech, M.Sc, Diploma और ITI पास होना चाहिए। यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो तकनीकी और अनुसंधान क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 25 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए आयु सीमा में थोड़ी भिन्नता हो सकती है।

वेतन और अन्य लाभ

SAMEER में चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 21,000 से 34,000 रुपये के बीच मिलेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को तकनीकी और अनुसंधान परियोजनाओं में काम करने का महत्वपूर्ण अनुभव भी प्राप्त होगा।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार SAMEER की आधिकारिक वेबसाइट sameer.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 (मध्यरात्रि तक) निर्धारित की गई है।

0 comments:

Post a Comment