पेपर-1 और पेपर-2 के आंकड़े
पेपर-1 (कक्षा 9-10 शिक्षक पात्रता परीक्षा) में कुल 2,46,415 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 1,07,229 महिलाएं और 1,39,186 पुरुष थे। पेपर-1 में 1,54,145 अभ्यर्थी सफल रहे, जो 62.56% सफलता दर दर्शाता है।
पेपर-2 (कक्षा 11-12 शिक्षक पात्रता परीक्षा) में 1,95,799 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इनमें 71,178 महिलाएं और 1,24,621 पुरुष शामिल थे। पेपर-2 में 1,02,156 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की, यानी 52.17%।
सफलांक और कोटि विशेष
बिहार STET में सामान्य कोटि के लिए उत्तीर्णांक 50% रखा गया है। वहीं, पिछड़ा वर्ग के लिए यह 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5%, और अजा/अजजा, दिव्यांग तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 40% निर्धारित था।
रिजल्ट कैसे चेक करें
अभ्यर्थी अपना परिणाम bsebstet.org पर जाकर देख सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों का उत्तीर्णता प्रमाणपत्र समिति द्वारा जारी किया जाएगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment