गांवों के विकास पर खर्च होगी DMF की राशि
संशोधित नियमों के तहत जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) की निधि का 70 प्रतिशत हिस्सा खनन प्रभावित क्षेत्रों में खर्च किए जाने का प्रावधान है। इस राशि से पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण जैसे काम किए जा सकते हैं। बाकी राशि का इस्तेमाल बुनियादी ढांचे, सिंचाई और वैकल्पिक ऊर्जा से जुड़े कार्यों में किया जा सकता है।
ललितपुर में फास्फोराइट का बड़ा भंडार
ललितपुर के पाहाड़ी कलां और गोरा कलां क्षेत्र में फास्फोराइट मिलने की संभावना सामने आई है। अन्वेषण रिपोर्ट के मुताबिक करीब 13.93 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 1.909 करोड़ टन इन-सिटू खनिज संसाधन होने का अनुमान है। इसके दायरे में कई गांव शामिल हैं, जहां विकास की योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
तीन परियोजनाओं से परमाणु खनिजों की खोज
वर्ष 2026-27 में ललितपुर, झांसी और सोनभद्र में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसके अलावा राज्य विभाग की परियोजनाएं भी चल रही हैं। सोनभद्र में परमाणु खनिजों की संभावनाएं तलाशने के लिए तीन परियोजनाएं शुरू होने की जानकारी दी गई है।
खनिज संसाधनों का अन्वेषण आगे बढ़ने और नए ब्लॉकों में खनन शुरू होने पर संबंधित गांवों में बुनियादी सुविधाओं और रोजगार से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
.png)
0 comments:
Post a Comment