आपको बता दें की नई व्यवस्था के तहत किसान अपनी जरूरत के अनुसार 50 हजार, 1 लाख, 1.5 लाख, 2 लाख, 2.5 लाख या 3 लाख रुपये का बीमा कवर चुन सकेंगे। 3 लाख रुपये के कवर के लिए सालाना प्रीमियम 56 रुपये रखा गया है।
कम प्रीमियम में मिलेगा ज्यादा सुरक्षा कवर
योजना में अलग-अलग बीमा राशि के लिए अलग प्रीमियम तय है। 50 हजार रुपये के कवर पर 9.40 रुपये, 1 लाख पर 18.80 रुपये और 2 लाख रुपये के कवर के लिए 37.40 रुपये सालाना देने होंगे। वहीं 2.5 लाख रुपये के लिए 46.75 रुपये और 3 लाख रुपये के बीमा के लिए 56 रुपये प्रीमियम निर्धारित किया गया है।
दुर्घटना में बीमित व्यक्ति की मृत्यु या पूर्ण दिव्यांगता की स्थिति में बीमित राशि का पूरा भुगतान करने का प्रावधान है। आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में 50 प्रतिशत बीमा राशि दिए जाने की व्यवस्था है।
बड़ी संख्या में किसानों को होगा फायदा
जनता दुर्घटना बीमा योजना वर्ष 2018 से पैक्स सदस्यों के लिए संचालित है। अब बीमा कवर बढ़ने से अधिक किसानों के इससे जुड़ने की संभावना है। खास बात यह है कि केवल पैक्स से ऋण लेने वाले ही नहीं, बल्कि अन्य सदस्य किसान भी योजना का लाभ ले सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment