हर साल 60 प्रोजेक्ट होंगे चयनित
योजना के तहत हर वर्ष अधिकतम 60 प्रोजेक्ट चुने जाएंगे। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी है कि तीसरे वर्ष तक उनका औसत अंक कम से कम 65 प्रतिशत हो। प्रोजेक्ट अकेले या अधिकतम चार विद्यार्थियों की टीम बनाकर तैयार किया जा सकता है। विद्यार्थी आपदा प्रबंधन, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, कृषि तकनीक, ऊर्जा बचत और स्मार्ट सिटी जैसे विषयों पर अपने प्रोजेक्ट तैयार कर सकते हैं।
दो किस्तों में मिलेगा अनुदान
चयनित विद्यार्थियों को कुल 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसमें पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये मिलेंगे, जबकि बाकी 10 हजार रुपये प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दिए जाएंगे। चयनित प्रोजेक्ट को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा करना होगा।
सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट को बड़ा पुरस्कार
प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद विद्यार्थियों को उसका मॉडल परिषद के सामने प्रस्तुत करना होगा। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन प्रोजेक्ट को क्रमशः 1 लाख, 75 हजार और 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। अन्य चयनित प्रोजेक्ट को 5-5 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी मिलेगा। इसके अलावा योजना में शामिल विद्यार्थियों और उनके गाइड शिक्षकों को परिषद की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
20 अक्टूबर तक आवेदन का मौका
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 20 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। चयनित प्रोजेक्ट की सूची 15 दिसंबर को जारी किए जाने का कार्यक्रम है। वहीं प्रोजेक्ट प्रदर्शन अगले वर्ष 24 अप्रैल को प्रस्तावित है।

0 comments:
Post a Comment