Gemini और NotebookLM की मिलेगी जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को Google के Gemini और NotebookLM जैसे टूल का सुरक्षित और उपयोगी तरीके से इस्तेमाल सिखाने का प्रस्ताव है। इनकी मदद से पाठ योजना तैयार करने, पढ़ाने की रणनीति बेहतर बनाने और रोजमर्रा के प्रशासनिक काम को आसान करने जैसे तरीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। AI को शिक्षण सहायक के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता भी विकसित की जाएगी।
स्मार्ट क्लास और डिजिटल सुविधाओं पर जोर
इस सहयोग में केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि डिजिटल शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी ध्यान रहेगा। ICT लैब, स्मार्ट क्लासरूम, कनेक्टेड क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी और भाषा प्रयोगशालाओं जैसी सुविधाओं के विकास में तकनीकी सहयोग का प्रस्ताव है।
हिंदी-अंग्रेजी में प्रशिक्षण और प्रमाणन
शिक्षकों के लिए हिंदी और अंग्रेजी में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की योजना है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हाइब्रिड ट्रेनिंग के साथ दक्षता आधारित आकलन और प्रमाणन की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।
शिक्षकों के बीच साझा होंगे AI के प्रयोग
Google Educator Groups के जरिए शिक्षक अपने अनुभव और AI आधारित शिक्षण के सफल तरीकों को एक-दूसरे के साथ साझा कर सकेंगे। सरकार और Google की यह पहल बिहार की शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल तकनीक के साथ जोड़ने और शिक्षकों को भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार करने पर केंद्रित है।
0 comments:
Post a Comment