बिहार के लिए 7 पूजा स्पेशल ट्रेन! इन शहरों को बड़ी खुशखबरी, देखें पूरी लिस्ट

पटना। त्योहारों के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा इंतजाम किया है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 7 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की जानकारी दी है। इन ट्रेनों से दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर से बिहार आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।

1. चंडीगढ़-पटना फेस्टिवल स्पेशल

ट्रेन नंबर 04512/04511 चंडीगढ़ और पटना के बीच चलेगी। 04512 चंडीगढ़ से 1 से 26 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को रात 23:55 बजे रवाना होकर अगले दिन 21:15 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 04511 पटना से प्रत्येक शुक्रवार को 23:15 बजे चलेगी।

2. फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल

04616/04615 फिरोजपुर कैंट-पटना के बीच चलेगी। 04616 फिरोजपुर से मंगलवार को 12:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 18:35 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 04615 पटना से बुधवार को 20:20 बजे चलेगी।

3. आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल

04096/04095 के जरिए आनंद विहार और पाटलिपुत्र के बीच अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी। 04096 आनंद विहार से 1 से 29 अक्टूबर तक प्रतिदिन 00:05 बजे चलेगी और 23:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में 04095 पाटलिपुत्र से 00:45 बजे रवाना होगी।

4. एरणाकुलम-पटना स्पेशल

06085/06086 ट्रेन एरणाकुलम और पटना के बीच चलेगी। 06085 शुक्रवार को एरणाकुलम से 21:30 बजे रवाना होकर सोमवार को 03:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 06086 पटना से मंगलवार को 00:10 बजे रवाना होगी।

5. पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल

06021/06022 पोत्तनूर और बरौनी के बीच संचालित होगी। पोत्तनूर से ट्रेन रविवार को 06:15 बजे चलेगी और मंगलवार को 13:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में बरौनी से बुधवार को 10:30 बजे ट्रेन रवाना होगी।

6. आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल

04008/04007 के जरिए आनंद विहार से जोगबनी तक अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। ट्रेन हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और फारबिसगंज जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। 04008 आनंद विहार से शनिवार को 08:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 15:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

7. दिल्ली-कामाख्या फेस्टिवल स्पेशल

04076/04075 दिल्ली और कामाख्या के बीच चलेगी। 04076 शनिवार को दिल्ली से 00:30 बजे रवाना होकर पाटलिपुत्र में 20:40 बजे और बरौनी में अगले दिन 00:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04075 सोमवार को कामाख्या से 05:00 बजे रवाना होगी।

0 comments:

Post a Comment