LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! कल से लागू होंगे सख्त नियम, जान लें नया अपडेट

नई दिल्ली। अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ LPG सिलेंडर से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। 1 अक्टूबर से गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय उपभोक्ताओं को OTP वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा। यानी डिलीवरी लेने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया कोड बताना होगा।

सिलेंडर बुक करने के बाद ग्राहक के मोबाइल पर एक OTP भेजा जाएगा, जिसे Delivery Authentication Code (DAC) कहा जाता है। ग्राहक को यह कोड संभालकर रखना होगा। डिलीवरी के समय यही कोड कर्मचारी को बताना होगा, जिसके बाद वह अपने ऐप में इसे दर्ज कर डिलीवरी प्रक्रिया पूरी करेगा।

बिना OTP डिलीवरी में आ सकती है दिक्कत

नए सिस्टम का उद्देश्य सिलेंडर की डिलीवरी को अधिक सुरक्षित बनाना और फर्जी बुकिंग या गलत डिलीवरी जैसी समस्याओं पर रोक लगाना है। इसलिए उपभोक्ताओं को डिलीवरी के समय अपना रजिस्टर्ड मोबाइल फोन या OTP उपलब्ध रखना होगा।

E-KYC भी जरूरी

1 अक्टूबर से LPG कनेक्शन की E-KYC को लेकर भी सख्ती की बात कही गई है। जिन उपभोक्ताओं ने E-KYC पूरी नहीं की है, उन्हें सब्सिडी का लाभ प्रभावित हो सकता है। ऐसे में LPG ग्राहक समय रहते अपना मोबाइल नंबर और KYC संबंधी जानकारी अपडेट करा लें।

0 comments:

Post a Comment