आपको बता दें की रेलवे की योजना दिवाली से पहले यात्रियों को इस नई ट्रेन की सुविधा देने की है। ट्रेन का 16 कोच वाला रैक ट्रायल के लिए तैयार बताया जा रहा है। यह ट्रेन प्रयागराज और कानपुर के रास्ते नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी।
बदली गई ट्रेन की समय-सारणी
नई प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन वाराणसी से रात 8:40 बजे रवाना होकर प्रयागराज और कानपुर होते हुए सुबह 4:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से रात 11:25 बजे चलकर ट्रेन सुबह 7:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इससे दोनों शहरों के बीच रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को खास सुविधा मिलने की उम्मीद है।
823 बर्थ की होगी व्यवस्था
स्लीपर वंदे भारत में कुल 823 बर्थ उपलब्ध होंगी। ट्रेन में थर्ड एसी के 11, सेकेंड एसी के 4 और फर्स्ट एसी का 1 कोच शामिल होगा। शुरुआत में ट्रेन की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा रखी जाएगी। बाद में इसे बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रति घंटा करने की योजना है।
हालांकि, ट्रेन के संचालन की अंतिम तारीख, समय और अन्य विवरण रेलवे की आधिकारिक घोषणा के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होंगे।

0 comments:
Post a Comment