यूपी के युवाओं को खुशखबरी! हर विधानसभा से 500 को नौकरी, लगेगा बड़ा रोजगार मेला

पटना। उत्तर प्रदेश के नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रोजगार मिशन के तहत पहली बार प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों में वृहद रोजगार मेले आयोजित करने की तैयारी है। योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 500 युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

इन मेलों में निजी क्षेत्र की अलग-अलग कंपनियों को बुलाया जाएगा, जहां युवा अपनी योग्यता और कौशल के मुताबिक नौकरी के लिए आवेदन और चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर ही कंपनियों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले में कौन ले सकेगा हिस्सा?

हाईस्कूल से स्नातक तक की पढ़ाई कर चुके 18 से 40 वर्ष के शहरी और ग्रामीण युवा इन मेलों में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी होगा। सेवायोजन विभाग के मुताबिक, रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जॉब सीकर का पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है।

सरकार की तैयारी सभी 75 जिला मुख्यालयों पर भी बड़े रोजगार मेले आयोजित करने की है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रोजगार मिशन का गठन युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप प्रदेश और विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।

इस पहल के तहत विधानसभा स्तर पर रोजगार मेले आयोजित करने के लिए बजट की व्यवस्था की जा रही है। लक्ष्य है कि इन आयोजनों के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर मिलें।

0 comments:

Post a Comment