कोलकाता की फ्लाइट का समय
अकासा एयर की फ्लाइट नोएडा एयरपोर्ट से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट कोलकाता से 1:30 बजे उड़ान भरकर शाम 3:50 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी।
बेंगलुरु के लिए भी सीधी उड़ान
बेंगलुरु से फ्लाइट सुबह 7 बजे रवाना होकर 9:45 बजे नोएडा पहुंचेगी। वहीं नोएडा से वापसी की उड़ान शाम 4:30 बजे चलेगी और रात 7:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। बेंगलुरु रूट पर इंडिगो की सेवा पहले से उपलब्ध है।
मुंबई की एक फ्लाइट होगी बंद
नई सेवाएं शुरू करने के साथ अकासा एयर नोएडा से मुंबई जाने वाली दोपहर 2:05 बजे की फ्लाइट को 1 अक्टूबर से बंद करेगी। वहीं अहमदाबाद और पुणे के लिए एयरलाइन की कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। नई उड़ानों से नोएडा एयरपोर्ट की प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी और बढ़ने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment