पहले TRE-4 के तहत 32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। अब माध्यमिक विद्यालयों में 493 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 439 पद बढ़ाए गए हैं। इसके बाद कक्षा 9-10 के पद 3,877 से बढ़कर 4,370 और कक्षा 11-12 के पद 16,101 से बढ़कर 16,540 हो गए हैं।
अलग-अलग कक्षाओं के लिए योग्यता
कक्षा 1 से 5 के लिए CTET पेपर-1 या BTET पेपर-1, जबकि कक्षा 6 से 8 के लिए CTET पेपर-2 या BTET पेपर-2 की योग्यता जरूरी है। कक्षा 9-10 के लिए STET पेपर-1 और कक्षा 11-12 के लिए STET पेपर-2 की आवश्यकता बताई गई है।
आयोग के परीक्षा कैलेंडर में TRE-4 के लिए 32,388 मूल विज्ञापित पद दर्ज हैं और परीक्षा कार्यक्रम विज्ञापन अवधि पूरी होने के बाद जारी किए जाने की बात कही गई है। अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक अपडेट BPSC की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment