10वीं पास के लिए खुशखबरी, आई भर्ती, सैलरी 37 हजार

नई दिल्ली। फेडरल बैंक ने ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए नई भर्ती की घोषणा कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से 10वीं पास उम्मीदवार सीधे आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर खासकर उन युवाओं के लिए है जो अभी तक ग्रेजुएशन नहीं कर पाए हैं और बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 30 दिसंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 8 जनवरी 2026

आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट: www.federalbank.in

पद का विवरण और सैलरी

पद का नाम: ऑफिस असिस्टेंट

पदों की संख्या: बैंक की विभिन्न शाखाओं के अनुसार कई रिक्तियां

सैलरी: ₹19,500 से ₹37,815, इसके साथ 11 स्टैग्नेशन इन्क्रीमेंट्स भी होंगे

योग्यता: 10वीं पास, लेकिन ग्रेजुएशन पास नहीं होना चाहिए। 

आयु सीमा: 18 से 20 वर्ष

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के तुरंत बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि अंतिम दिन पर तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा और उम्मीदवारों को फेडरल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

बता दें की यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में शुरुआती करियर बनाना चाहते हैं। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सैलरी और बढ़ोतरी के साथ स्थिर नौकरी का अच्छा विकल्प है। साथ ही, फेडरल बैंक जैसे प्रतिष्ठित बैंक में कार्य करना भविष्य में करियर के कई नए अवसर खोल सकता है।

0 comments:

Post a Comment