केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए बड़ा ऐलान, 2 करोड़ तक का फ्री इंश्‍योरेंस

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण वित्तीय पहल की घोषणा की है। फाइनेंस मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ मिलकर कंपोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज लॉन्च किया है। 

इस नए पैकेज का उद्देश्य कर्मचारियों को एक ही जगह पर बैंकिंग, बीमा और कार्ड से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग जगह न भटकना पड़े। अब कर्मचारियों को अलग-अलग बैंकिंग और बीमा सेवाओं के लिए अलग जगहों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। एक ही अकाउंट में सभी जरूरी सुविधाएं मिलने से यह योजना कर्मचारियों के लिए बहुत लाभकारी साबित होने वाली है।

कर्मचारियों को मिलेगा ये बीमा लाभ

एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस: 2 करोड़ रुपये तक

पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस: 1.50 करोड़ रुपये तक

पर्मानेंट टोटल / पार्टियल डिसएबिलिटी कवर: डेढ़ करोड़ रुपये तक

टर्म लाइफ इंश्योरेंस: 20 लाख रुपये तक, टॉप-अप का विकल्प भी उपलब्ध

हेल्थ इंश्योरेंस: कर्मचारी और परिवार दोनों के लिए बेस प्लान और टॉप-अप विकल्प

पैकेज की मुख्य विशेषताएं

जीरो बैलेंस अकाउंट: इस अकाउंट को खोलने और चलाने के लिए न्यूनतम बैलेंस की आवश्यकता नहीं है। सभी बुनियादी बैंकिंग ट्रांजेक्शन जैसे RTGS, NEFT, UPI और चेकबुक का उपयोग बिलकुल मुफ्त होगा।

कम ब्याज दर पर लोन: कर्मचारियों को हाउसिंग, एजुकेशन, व्हीकल और पर्सनल लोन पर बहुत कम ब्याज दर दी जाएगी। साथ ही, लोन प्रोसेसिंग फीस में भी राहत दी जाएगी।

फैमिली और अतिरिक्त लाभ: अकाउंट में परिवार के सदस्यों के लिए भी लाभ शामिल हैं। इसके अलावा, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड प्वाइंट्स, कैशबैक ऑफर और अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

कर्मचारियों के लिए क्या है अन्य लाभ: नई व्यवस्था के तहत लॉकर रेंटल पर छूट और अकाउंट में मेंटेनेंस चार्ज शून्य रखा गया है।

0 comments:

Post a Comment