भारतीय सेना में चयनित उम्मीदवारों को ₹56,100 से ₹1,77,500 मासिक वेतन मिलेगा, जो अनुभव और पद के अनुसार बढ़ता रहेगा। यह भर्ती Short Service Commission (Technical) के तहत की जाएगी और इसका उद्देश्य तकनीकी क्षमताओं वाले अधिकारियों को सेना में शामिल करना है।
उम्मीदवारों की योग्यता और आयु सीमा:
शैक्षणिक योग्यता: B.E./B.Tech (निर्धारित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में)
आयु सीमा: 20 से 27 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2026 से आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं।
आपको बता दें की इस भर्ती के माध्यम से तकनीकी ज्ञान वाले युवाओं को सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इससे न केवल देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा, बल्कि एक सुरक्षित और आकर्षक वेतनमान भी सुनिश्चित किया गया है।
भारतीय सेना में शामिल होना हर युवा का सपना होता है और इस भर्ती के जरिए वे अपने सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
0 comments:
Post a Comment