40 की उम्र पार कर चुके हैं? ये 4 विटामिन रखें हमेशा अपनी डाइट में

हेल्थ डेस्क। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की जरूरतें भी बदलती हैं। 40 साल के बाद शरीर में कई तरह की शारीरिक बदलाव शुरू हो जाते हैं। मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है, हड्डियाँ कमजोर हो सकती हैं, और इम्यून सिस्टम को भी सपोर्ट की आवश्यकता होती है। ऐसे में विटामिन्स और मिनरल्स का सही सेवन बेहद जरूरी हो जाता है।

1. विटामिन D:

विटामिन D कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है। 40 साल के बाद हड्डियों का घनत्व धीरे-धीरे कम होने लगता है, इसलिए विटामिन D का पर्याप्त सेवन हड्डियों की सुरक्षा और हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसके लिए धूप में 10-15 मिनट की रोजाना सैर और विटामिन D युक्त आहार जैसे मछली, अंडे और मिल्क लेना लाभकारी है।

2. विटामिन B12

विटामिन B12 शरीर में ऊर्जा उत्पादन और तंत्रिका तंत्र के सही कामकाज के लिए अहम है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में B12 का अवशोषण कम हो जाता है। B12 की कमी से थकान, कमजोरी और याददाश्त में गिरावट आ सकती है। इसे प्राप्त करने के लिए अंडे, मछली, दही आदि का सेवन करें।

3. विटामिन C

विटामिन C एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह त्वचा की कोलेजन उत्पादन में मदद करता है, जिससे झुर्रियों और त्वचा की रुखीपन को कम किया जा सकता है। 40+ उम्र के लिए संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, टमाटर और हरी सब्ज़ियों का सेवन फायदेमंद है।

4. विटामिन E

विटामिन E हृदय और मस्तिष्क की सेहत बनाए रखने में मदद करता है। यह सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है और उम्र बढ़ने के प्रभाव को धीमा करता है। 40 के बाद विटामिन E नट्स, बीज, पालक और ऑलिव ऑयल से लिया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment