यूपी के 47 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर तापमान से लेकर वर्षा और हवाओं तक साफ नजर आ रहा है।

पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर उत्तर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को प्रदेश के 47 जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

दो दिन सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मौसम तंत्र के कमजोर होने के बाद भी आगामी पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रह सकती है।   

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बारिश के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और लोगों को सर्दी का एहसास होता रहेगा।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग ने गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद,  बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, झांसी, ललितपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव,, सीतापुर, हरदोई, , मुजफ्फरनगर, बागपत, बदायूं समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

0 comments:

Post a Comment