नौकरियों का खुला पिटारा: यूपी में एक साथ 4 बड़ी भर्तियां, युवाओं की बल्ले-बल्ले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए जनवरी 2026 की शुरुआत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। राज्य में एक साथ चार बड़ी सरकारी भर्तियों का एलान किया गया है, जिससे लाखों बेरोज़गार युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। इन भर्तियों में पुलिस, प्रशासनिक, स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्र के पद शामिल हैं।

यूपी पुलिस और जेल विभाग – 32,679 पद

Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPRPB) ने 32,679 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कांस्टेबल, जेल वार्डर और अन्य पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो पुलिस और सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

आवेदन की शुरुआत: 31 दिसंबर 2025

अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026

आधिकारिक वेबसाइट: UPPRPB

यूपीPSC – 2,158 पद

Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) ने 2,158 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें डेंटल सर्जन, वेटरिनरी ऑफिसर और अन्य पद शामिल हैं। यह भर्ती स्वास्थ्य और प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर प्रदान करती है।

योग्यता: B.A, BDS, B.Pharma, LLB, BVSC, M.A, M.Sc, D.Pharm

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 दिसंबर 2025

अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2026

आधिकारिक वेबसाइट: UPPSC

यूपी पुलिस – 537 सब-इंस्पेक्टर पद

UPPRPB ने 537 सब-इंस्पेक्टर (Sub Inspector) पदों के लिए भी भर्ती निकाली है। यह भर्ती पुलिस सेवा में अधिकारी स्तर पर करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खास है।

योग्यता: स्नातक, B.Com, डिप्लोमा या मास्टर्स डिग्री

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 दिसंबर 2025

अंतिम तिथि: 19 जनवरी 2026

आधिकारिक वेबसाइट: UP Police

UPPRPB – 1,352 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A पद

तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए UPPRPB ने 1,352 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A पदों पर भर्ती निकाली है। यह पद डेटा प्रबंधन और आईटी क्षेत्र में काम करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। 

अंतिम तिथि: 15 जनवरी 2026

आधिकारिक वेबसाइट: UPPRPB 

0 comments:

Post a Comment