हार्ट अटैक क्या होता है?
हार्ट अटैक तब होता है, जब दिल की मांसपेशियों तक पहुंचने वाली रक्त आपूर्ति अचानक कम या बंद हो जाती है। आमतौर पर यह स्थिति तब बनती है, जब हृदय की धमनियों में वसा, कोलेस्ट्रॉल और अन्य तत्व जमा होकर रुकावट पैदा कर देते हैं। रक्त और ऑक्सीजन की कमी से दिल की मांसपेशियां क्षतिग्रस्त होने लगती हैं।
हार्ट अटैक के प्रमुख कारण
उच्च रक्तचाप, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान और तंबाकू का सेवन, मधुमेह (डायबिटीज), मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी, अत्यधिक तनाव और अनियमित दिनचर्या, पारिवारिक इतिहास आदि।
हार्ट अटैक के 4 प्रमुख प्रकार
1. STEMI (गंभीर हार्ट अटैक)
यह हार्ट अटैक का सबसे खतरनाक प्रकार माना जाता है। इसमें हृदय की मुख्य धमनी पूरी तरह बंद हो जाती है, जिससे दिल को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसमें तुरंत इलाज न मिले तो स्थिति जानलेवा हो सकती है।
2. NSTEMI (आंशिक हार्ट अटैक)
इस प्रकार में धमनी पूरी तरह बंद नहीं होती, बल्कि आंशिक रूप से रुक जाती है। नुकसान अपेक्षाकृत कम होता है, लेकिन इसे भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि आगे चलकर यह गंभीर रूप ले सकता है।
3. साइलेंट हार्ट अटैक
इसमें लक्षण बहुत हल्के होते हैं या कई बार महसूस ही नहीं होते। मरीज को सामान्य थकान, हल्की बेचैनी या अपच जैसा एहसास हो सकता है। बाद में जांच के दौरान इसका पता चलता है।
4. कोरोनरी स्पाज्म (धमनी में अचानक संकुचन)
इसमें दिल की धमनी अचानक सिकुड़ जाती है, जिससे रक्त प्रवाह रुक जाता है। यह स्थिति कभी-कभी बिना स्थायी ब्लॉकेज के भी हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment