9 से 12 तक की क्लास के लिए किताबें
शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए, कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को पढ़ाई के लिए केवल यूपी बोर्ड द्वारा अधिकृत किताबें पढ़ाई जाएंगी। इन पुस्तकों में 36 विषयों की 70 NCERT की किताबें, हिंदी, संस्कृत और उर्दू की 12 किताबें। सभी जिलों में ये किताबें फरवरी के पहले सप्ताह तक बिक्री के लिए उपलब्ध कर दी जाएंगी।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि केवल अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकों से ही पढ़ाई होगी, और किसी भी अन्य स्रोत की किताबों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। इसका पालन सभी को करना होगा।
किताब उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई
यदि कोई स्कूल विद्यार्थियों को अनधिकृत पाठ्यपुस्तकें पढ़ाने या गाइड बुक खरीदने के लिए बाध्य करता है, तो 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा, स्कूल की मान्यता निलंबित की जा सकती है। मान्यता की वापसी या अन्य दंड भी लागू हो सकता है। सिर्फ स्कूल ही नहीं, यदि अधिकृत प्रकाशक समय पर किताबें उपलब्ध नहीं कराते, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, पुस्तकों की पाइरेसी और डुप्लिकेसी पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
क्यों जरूरी है यह कदम
इस फैसले से न सिर्फ निजी स्कूलों में अनधिकृत और गैर-मान्यता प्राप्त किताबों के इस्तेमाल पर रोक लगेगी, बल्कि विद्यार्थियों को सही और प्रमाणिक शैक्षिक सामग्री भी सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही पाठ्य सामग्री की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों के अधिकारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

0 comments:
Post a Comment