डीए बढ़ोतरी कैसे तय होती है
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का निर्णय कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय इस डेटा को जारी करता है। साल में दो बार डीए की समीक्षा की जाती है—जनवरी और जुलाई में।
अभी जुलाई 2025 में डीए 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया था। अब अगर इसमें 5% की बढ़ोतरी होती है, तो यह 65 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 10,000 रुपये है और वर्तमान डीए 5,800 रुपये है, तो 5% बढ़ोतरी के बाद डीए 6,300 रुपये हो जाएगा। इसका मतलब है कि कर्मचारी की कुल सैलरी में 500 रुपये का सीधे लाभ जुड़ जाएगा।
ट्रैवल अलाउंस (TA) पर प्रभाव
डीए में कोई भी बढ़ोतरी ट्रैवल अलाउंस (TA) में भी वृद्धि करती है। इसका सीधा फायदा लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। हालांकि, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) जैसी अन्य भत्तों में बदलाव केवल तब होता है जब बेसिक सैलरी में सुधार होता है, जो अगले वेतन आयोग के तहत होगा।
आगे की क्या है योजना
अगला बेसिक वेतन रिवीजन 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर जुलाई 2028 में होने की उम्मीद है। इस बार भी सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहतर पैकेज की संभावना है, लेकिन फिलहाल डीए बढ़ोतरी तत्काल राहत देने वाला कदम साबित होगी।

0 comments:
Post a Comment