बेसिक सैलरी में बड़ा उछाल
8वें वेतन आयोग में सैलरी बढ़ाने के लिए फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल किया जाएगा। 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था। नए आयोग में विशेषज्ञों के अनुसार व्यवहारिक अनुमान 1.92 का है। इसका मतलब यह हुआ कि ₹18,000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की नई बेसिक सैलरी ₹34,560 हो जाएगी।
HRA और TA में बदलाव
बेसिक सैलरी बढ़ने के साथ ही HRA (हाउस रेंट अलाउंस) भी बढ़ेगा। मेट्रो शहरों में HRA 27% के हिसाब से तय होगा, जिससे इसका लाभ सीधे नई बेसिक पर मिलेगा। यानी X सिटी के कर्मचारियों का HRA ₹9,331 तक पहुंच सकता है। यात्रा भत्ता (TA) कर्मचारियों की कैटेगरी और शहर पर निर्भर करेगा। बड़े शहरों में इसे औसतन ₹1,350 माना गया है।
DA का नया नियम
जब नया वेतन आयोग लागू होगा, तो DA (महंगाई भत्ता) 0% से शुरू होगा, लेकिन हर छह महीने में महंगाई के आधार पर यह बढ़ेगा। इसका मतलब शुरुआती महीनों में DA नहीं मिलेगा, लेकिन भविष्य में यह तेजी से बढ़ेगा और कर्मचारियों को बड़ा फायदा देगा।
भविष्य में फायदे
हालांकि DA शुरुआत में शून्य होगा, लेकिन नई बेसिक सैलरी के कारण पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य भत्तों में भी वृद्धि होगी। भविष्य में अगर DA बढ़कर 50% तक जाता है, तो कर्मचारियों की कुल सैलरी ₹50,000 के पार भी पहुंच सकती है।

0 comments:
Post a Comment