8वें वेतन आयोग: 2400 ग्रेड-पे वालों की क्या होगी नई सैलरी?

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ाने में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) सबसे अहम भूमिका निभाता है। 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था, जिसके परिणामस्वरूप न्यूनतम वेतन ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गया था। अब 8वें वेतन आयोग के प्रस्ताव में फिटमेंट फैक्टर को लेकर तीन अलग-अलग अनुमानों पर चर्चा हो रही है – 1.92, 2.08 और 2.86। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं।

बेसिक सैलरी कैसे तय होती है?

नई बेसिक सैलरी का हिसाब इस फॉर्मूले से किया जाता है:

नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर

फिटमेंट फैक्टर जितना अधिक होगा, कर्मचारियों की सैलरी उतनी ही ज्यादा बढ़ेगी।

2400 ग्रेड पे वालों के लिए अनुमान

उदाहरण के तौर पर, 7वें वेतन आयोग के अनुसार 2400 ग्रेड पे वाले कर्मचारी का बेसिक वेतन ₹25,500 था। अगर 8वें वेतन आयोग में विभिन्न फिटमेंट फैक्टर्स लागू होते हैं, तो नई सैलरी इस प्रकार हो सकती है:

1.92 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹48,960

2.08 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹53,040

2.86 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹72,930

कौन-कौन से कर्मचारी प्रभावित होंगे?

इस ग्रेड पे में आमतौर पर Upper Division Clerk (UDC), Technician और अन्य Level 4 के कर्मचारी आते हैं। यानी लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के मासिक वेतन में यह बढ़ोतरी सीधे असर डाल सकती है। हालांकि ये अभी अनुमानित हैं, पूरी जानकारी सरकार के घोषणा के बाद सामने आएगी।

0 comments:

Post a Comment