छूट की विशेषताएं
1 .यह छूट फ्लैट बुकिंग के समय सीधे लागू होगी।
2 .यह योजना सेवारत और रिटायर्ड दोनों श्रेणियों के जवानों पर लागू होगी।
3 .यदि फ्लैट आवंटन के 60 दिनों के भीतर पूर्ण भुगतान कर दिया जाता है, तो अतिरिक्त लाभ के रूप में 20% की छूट का प्रावधान है।
उपलब्ध फ्लैट विकल्प और बुकिंग प्रक्रिया
UPAVP की "पहले आओ, पहले पाओ" आधारित रिक्त फ्लैट बुकिंग योजना के तहत यह छूट लागू की गई है। वर्तमान में 1BHK से लेकर 4BHK तक के फ्लैट बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। सामान्य आवेदकों को 15% तक की छूट मिलती है, जबकि सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए इसे बढ़ाकर 20% किया गया है।
आपको बता दें की बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से की जा सकती है। इच्छुक जवान और पूर्व सैनिक www.upavp.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। साइट पर FCFS सेक्शन में सशस्त्र बलों के लिए विशेष लिंक उपलब्ध है। यहाँ दस्तावेज अपलोड, पंजीकरण और भुगतान की सभी सुविधाएं मौजूद हैं।
अधिकारियों ने की हैं बड़ी अपील, उठायें लाभ
UPAVP ने जवानों और पूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते फ्लैट बुकिंग कर लें। यह पहल न केवल उन्हें किफायती आवास मुहैया कराएगी बल्कि उनके भविष्य की सुरक्षा में भी मददगार साबित होगी।

0 comments:
Post a Comment