यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, इन जिलों में सतर्क रहें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी है। आज बसंत पंचमी के दिन से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह और शाम की ठंड अब कम होने लगी है, वहीं दिन का तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बढ़ गया है।

राज्य के 45 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के 45 जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है। इनमें से 15 जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ से कानपुर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा।

विशेष रूप से ये है प्रभावित जिलों की सूची

मौसम विभाग ने बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन जिलों में हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। कई स्थानों पर आकाशी बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी है।

नोएडा और गाजियाबाद में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम के करवट लेने की जानकारी दी है। ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन शहरों में बारिश शुरू हो सकती है। गाजियाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 जनवरी को गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन, बिजली और बारिश की संभावना सबसे अधिक है।

पूर्वांचल में हल्का कोहरा

पूर्वांचल के जिलों में सुबह और शाम हल्का कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment