अमेठी जिले में 682 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव कराए जाएंगे, जिनमें कुल 16,07,921 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए मतपत्रों को पुलिस और पीएसी की कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सुरक्षा के लिए डबल लॉक सिस्टम अपनाया गया है, ताकि मतपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके।
मतदाता सूची पर भी काम जारी
मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरा हो चुका है और अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस पर 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं, जबकि 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। एडीएम अर्पित गुप्ता के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में करीब पांच लाख डुप्लीकेट नाम पाए गए हैं, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है।
गांवों में चुनावी माहौल गरम
मतपत्रों के पहुंचते ही गांवों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवार समर्थन जुटाने में लग गए हैं और पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण राजनीति एक बार फिर केंद्र में आ गई है। आने वाले महीनों में यह हलचल और तेज होने की पूरी संभावना है, क्योंकि पंचायत चुनाव को स्थानीय विकास और सत्ता की पहली सीढ़ी माना जाता है।
0 comments:
Post a Comment