कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक शामिल होंगे। पात्र छात्रों की सूची तैयार कर उनके आधार-सीडेड बैंक खातों में छात्रवृत्ति राशि भेजने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। साथ ही, छात्रों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री रविवार को शाम साढ़े 4 बजे पूर्वदशम कक्षा 9-10, दशमोत्तर कक्षा 11-12 और उच्च कक्षाओं के छात्रों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रवृत्ति वितरित करेंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों की उपस्थिति में किया जाएगा।
विशेष जानकारी
छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत लाभार्थी छात्रों की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छात्रों की व्यापक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षण संस्थानों में किया जाएगा।
छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में विभागीय मंत्री भी उपस्थित रहकर अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे।

0 comments:
Post a Comment