यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 में होमगार्ड उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत दी गई है। अब महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। इसका मतलब है कि अधिकतम आयु सीमा पहले 25 वर्ष थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 वर्ष कर दिया गया है। यह बदलाव उन सभी होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए मददगार साबित होगा, जो पिछली आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि इस छूट के अंतर्गत उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 जुलाई 1997 से 1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए। पहले ही अन्य सभी वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जा चुकी थी, और अब होमगार्ड वर्ग को भी समान लाभ दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

चयन प्रक्रिया

यूपी होमगार्ड भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

होमगार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है। आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में अतिरिक्त पांच साल की छूट मिलेगी। इस नई आयु सीमा छूट के साथ अब अधिक संख्या में होमगार्ड स्वयंसेवक यूपी पुलिस भर्ती 2025 में आवेदन कर सकते हैं।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए:

न्यूनतम लंबाई: 168 सेमी

सीना: 79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी)

दौड़: 4.8 किलोमीटर, समय सीमा 28 मिनट

महिला अभ्यर्थियों के लिए:

न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी

न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम

दौड़: 2.4 किलोमीटर, समय सीमा 16 मिनट

एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को लंबाई और सीने में नियमानुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment