बिहार में नई रेल लाइन? केंद्र सरकार को भेजी गई सिफारिश

पटना। बिहार में रेल नेटवर्क विस्तार की दिशा में एक अहम पहल की गई है। मधुबनी–बेनीपट्टी–पुपरी के बीच नई रेल लाइन बिछाने के प्रस्ताव को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय को औपचारिक सिफारिश भेज दी है। यह जानकारी विधान परिषद में दी गई।

प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने सदन में बताया कि इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस रेल लाइन को क्षेत्रीय विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण मानती है और इसके लिए केंद्र से सहयोग की अपेक्षा है।

आपको बता दें की यह जानकारी धनश्याम ठाकुर द्वारा लाए गए गैर-सरकारी संकल्प के जवाब में दी गई। मंत्री ने कहा कि प्रस्ताव को औपचारिक रूप से भेज दिया गया है और अब केंद्र सरकार तथा रेल मंत्रालय के स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मधुबनी, बेनीपट्टी और पुपरी को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग लंबे समय से उठती रही है। इस परियोजना के साकार होने पर सीमावर्ती और ग्रामीण इलाकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होने की उम्मीद है।

यदि केंद्र से स्वीकृति मिलती है तो यह रेल लाइन उत्तर बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजना साबित हो सकती है। फिलहाल राज्य सरकार की नजर केंद्र के निर्णय पर टिकी है।

0 comments:

Post a Comment