यूपी के 2 संस्थानों में बड़ी भर्ती, युवाओं के लिए खुशखबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के छात्रों और स्नातक उम्मीदवारों के लिए रोजगार के अवसरों की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) और इलाहाबाद विश्वविद्यालय  ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

1 .अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) भर्ती 2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में इस वर्ष 27 गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार जिनके पास B.Ed, किसी भी मास्टर्स डिग्री, M.Sc, M.Lib, MS/MD, M.P.Ed जैसी योग्यताएं हैं, आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 19 फरवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 4 मार्च 2026

आवेदन माध्यम: उम्मीदवार AMU की आधिकारिक वेबसाइट https://api.amu.ac.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2 .इलाहाबाद विश्वविद्यालय भर्ती 2026

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने 20 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों में Research Assistant, Field Investigator, Casual Staff शामिल हैं। उम्मीदवार जिनके पास M.A डिग्री है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अंतिम तिथि: 15 मार्च 2026

उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी

दोनों विश्वविद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने और सभी निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करने की सलाह दी जाती है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह अवसर अपने करियर की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment