IAF Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना में बंपर भर्तियां

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। Indian Air Force ने अग्निवीरवायु (Agniveervayu) Intake 01/2027 के तहत भर्ती प्रक्रिया को दोबारा खोल दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन दोबारा शुरू: 03 मार्च 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026

परीक्षा तिथि: 30 और 31 मार्च 2026

पद का विवरण

पद नाम: अग्निवीरवायु

रिक्तियां: राज्यवार आवश्यकता के अनुसार

वेतन: लगभग ₹30,000 से ₹40,000 प्रतिमाह (अग्निवीर योजना के नियमों के अनुसार)

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए। 10+2 / इंटरमीडिएट (कम से कम 50% अंकों के साथ), संबंधित विषय में डिप्लोमा, मान्यता प्राप्त व्यावसायिक कोर्स, साथ ही अभ्यर्थी अविवाहित पुरुष या महिला होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवार का जन्म 01 जनवरी 2006 से 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। नामांकन के समय अधिकतम आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT), मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। लिखित परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल (https://iafrecruitment.edcil.co.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सही तरीके से भरनी चाहिए।

क्यों खास है यह मौका?

अग्निवीरवायु के रूप में चयनित युवाओं को आधुनिक सैन्य प्रशिक्षण, आकर्षक वेतन और भविष्य में करियर के बेहतर अवसर मिलते हैं। यह युवाओं के लिए देश सेवा के साथ-साथ अनुशासन और कौशल विकास का सुनहरा अवसर है।

0 comments:

Post a Comment