सख्त चेतावनी
सिन्हा ने कहा कि किसी भी दलाल या भू-माफिया की पहचान होते ही उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सख्त धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इसमें शामिल पाया गया, तो उस पर भी कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रधान सचिव ने दिए निर्देश
राजस्वविभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने गुरुवार को जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर स्थिति की गंभीरता बताई। पत्र में कहा गया कि कई नगर क्षेत्रों में हल्का कर्मचारियों द्वारा अनौपचारिक रूप से सहायक मुंशी नियुक्त किए गए हैं। पटना महानगर में संपतचक में समानांतर कार्यालय संचालित होने की जानकारी भी सामने आई है। प्रधान सचिव ने यह स्थिति प्रशासनिक निरीक्षण और नियंत्रण की कमी का संकेत बताया और कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कानून के तहत सख्त न्यायिक और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।
तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी
पत्र में निर्देश दिया गया कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान यदि किसी दलाल या मुंशी की पहचान होती है, तो उनके खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। साथ ही, यदि किसी अंचल अधिकारी या हल्का कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो त्रि-सदस्यीय जिला स्तरीय जांच दल गठित कर अलग से जांच की जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

0 comments:
Post a Comment