किन पदों पर होगी भर्ती
एसबीआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह भर्ती यूएक्स (UX) और यूआई (UI) से जुड़े वरिष्ठ और मध्य स्तर के पदों के लिए है। इनमें उपाध्यक्ष (UX), उप उपाध्यक्ष (UX), सहायक उपाध्यक्ष (UX), वरिष्ठ विशेष कार्यकारी (UI/UX) और उप प्रबंधक (UI/UX) जैसे पद शामिल हैं। कुल मिलाकर 12 रिक्त पदों को भरा जाना है।
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास बी.टेक/बीई, एम.एससी, एमई/एम.टेक या एमसीए की डिग्री है। तकनीकी दक्षता के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है, लेकिन सामान्य तौर पर यह 25 से 50 वर्ष के बीच है।
आवेदन की अहम तारीखें
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/web/careers/current-openings पर जाकर “करियर” सेक्शन में उपलब्ध भर्ती लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना पढ़ना जरूरी है, ताकि योग्यता, अनुभव और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी शर्तों को समझा जा सके।
.png)
0 comments:
Post a Comment