कब से कब तक होंगे आवेदन
दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
योग्यता और जरूरी कौशल
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति का ज्ञान होना चाहिए। यह पद न्यायालयी कार्यों से जुड़ा होने के कारण कंप्यूटर दक्षता को विशेष महत्व दिया गया है।
आयु सीमा क्या होगी
उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलने की संभावना है।
वेतनमान और पद
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत वेतन मैट्रिक्स के लेवल-6 (ग्रुप-बी) के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके साथ अन्य सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा, जो इस पद को और आकर्षक बनाता है।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के भर्ती (Recruitment) सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

0 comments:
Post a Comment