सुझाव भेजने की अंतिम तिथि
वेबसाइट के माध्यम से सुझाव देने की अंतिम तारीख 16 मार्च निर्धारित की गई है। इस तारीख तक प्राप्त सभी सुझावों पर आयोग विचार करेगा। हालांकि, सुझाव देना अनिवार्य नहीं है, लेकिन यह अपने हितों और जरूरतों के प्रति अपनी आवाज उठाने का अवसर है।
कौन-कौन सुझाव दे सकता है
वेबसाइट के अनुसार निम्नलिखित लोग और संस्थाएं सुझाव दे सकती हैं:
केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी
नियामक संस्थाओं के सदस्य
कर्मचारी यूनियन और एसोसिएशन
विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कर्मचारी
न्यायिक अधिकारी और कोर्ट से जुड़े कर्मचारी
पेंशनर्स, शोधकर्ता, शिक्षाविद और आम नागरिक
सुझाव कैसे दें
इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं सुझाव केवल MyGov पोर्टल के माध्यम से भेज सकते हैं। इसके लिए https://www.mygov.in/mygov-survey/8th-central-pay-commission-questionnaire/, पर विजिट करें और सुझाव भेजने के लिए मोबाइल नंबर या ई-मेल से लॉगिन किया जा सकता है। केवल MyGov पोर्टल पर भेजे गए सुझाव ही मान्य होंगे। कागजी, ई-मेल या PDF के जरिए भेजी गई प्रतिक्रियाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment