यूपी में बड़ी भर्ती, 2000+ पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए खुशखबरी

अमेठी। उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही एक ही मंच पर रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। जिला सेवा योजन विभाग की ओर से 26 फरवरी को आरआरपीजी कॉलेज परिसर में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 50 से अधिक जानी-मानी कंपनियां हिस्सा लेंगी और मौके पर ही चयन प्रक्रिया पूरी करेंगी। आयोजन के जरिए 2000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर निर्देश भी दिए गए हैं।

हर योग्यता के युवाओं के लिए अवसर

इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग शैक्षिक योग्यता वाले युवाओं को भाग लेने का मौका मिलेगा। कक्षा 8वीं पास, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट, आईटीआई और पॉलिटेक्निक, स्नातक, परास्नातक और बीटेक। सभी अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार नौकरी के विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।

मौके पर ही इंटरव्यू और चयन

रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि स्वयं उपस्थित रहेंगे। वे अभ्यर्थियों का सीधा साक्षात्कार लेंगे और योग्य उम्मीदवारों का चयन उसी दिन करेंगे। इससे युवाओं को लंबी चयन प्रक्रिया से राहत मिलेगी और तुरंत रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी।

तैयारियां जोरों पर

रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। ज्यादा से ज्यादा युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें, इसके लिए डिग्री कॉलेजों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों से संपर्क कर छात्रों को जानकारी दी जा रही है।

जरूरी दस्तावेज

जिला सेवा योजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि युवाओं को उनकी क्षमता और स्किल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment