बिहार पंप ऑपरेटर भर्ती: आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 8 फरवरी तक!

पटना। अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपने आईटीआई पूरी कर ली है, तो यह मौका आपके लिए महत्वपूर्ण है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने पंप ऑपरेटर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। पहले मौका छूट जाने वाले उम्मीदवार अब 8 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 8 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी यही है। परीक्षा की तिथि और प्रवेश पत्र आयोग द्वारा समय पर जारी किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क समान है। सामान्य, पिछड़ा, अति पिछड़ा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए शुल्क 100 रुपये रखा गया है। शुल्क ई-चालान, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

उम्र सीमा

उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र पुरुषों के लिए 37 साल, महिलाओं के लिए 40 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

योग्यता और पात्रता

पंप ऑपरेटर पद के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही आईटीआई में मशीनिस्ट या फिटर ट्रेड में पास होना अनिवार्य है। अधिक विवरण के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखना जरूरी है। यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी अवसर है, जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं। आवेदन की अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करना न भूलें।

0 comments:

Post a Comment