खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन सीधे 10वीं की अंकों के आधार पर मेरिट सूची से किया जाएगा। कुल मिलाकर, इस बार 28,740 पदों पर भर्ती होगी, जिसमे यूपी के लिए 3169 पद हैं। 10वीं पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, और इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए इंडिया पोस्ट के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ
डाक विभाग के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 14 फरवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक है। यदि किसी उम्मीदवार ने आवेदन में कोई गलती कर दी है, तो सुधार का अवसर 18 और 19 फरवरी 2026 को मिलेगा। पहली मेरिट सूची की संभावना 28 फरवरी 2026 है।
पात्रता और आवश्यक योग्यता
ग्रामीण डाक सेवक बनने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है:
आयु सीमा: 18 से 40 साल
योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
इस भर्ती से विशेष रूप से ग्रामीण युवाओं को लाभ मिलेगा, क्योंकि यह रोजगार का स्थायी और भरोसेमंद अवसर प्रदान करती है।

0 comments:
Post a Comment