PF के साथ पेंशन और बीमा भी
वेतन सीमा बढ़ने से 15 हजार से अधिक और 25 हजार रुपये तक वेतन पाने वाले पात्र कर्मचारियों के लिए ईपीएफ, कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और कर्मचारी जमा बीमा योजना (EDLI) का रास्ता खुल गया है। इससे कर्मचारियों को भविष्य के लिए बचत के साथ सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की सुविधा मिल सकती है। पात्र सदस्य की मृत्यु की स्थिति में परिवार को EDLI के तहत 7 लाख रुपये तक का बीमा लाभ भी मिल सकता है।
नियोक्ताओं को करना होगा नामांकन
नई व्यवस्था के तहत नियोक्ताओं को 25 हजार रुपये तक वेतन पाने वाले पात्र कर्मचारियों का EPF में नामांकन सुनिश्चित करना होगा। UAN बनाने के लिए UMANG ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
पुराने पात्र कर्मचारियों के लिए भी मौका
सरकार ने पुराने मामलों को नियमित करने के लिए कर्मचारी नामांकन अभियान-2026 शुरू किया है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत तय अवधि में नियुक्त ऐसे पात्र कर्मचारियों का नामांकन कराया जा सकता है, जो पहले EPF के दायरे में नहीं आए थे। वहीं, विश्वास-2026 योजना के तहत कुछ पुराने लंबित मामलों के निपटारे का अवसर 28 दिसंबर तक दिया गया है।

0 comments:
Post a Comment