बुजुर्गों के लिए खुशखबरी! 70+ उम्र वालों को ₹5 लाख तक का फ्री इलाज

नई दिल्ली। देश के बुजुर्गों के लिए केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत बड़ी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है। योजना के 8 वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस योजना ने जरूरतमंद परिवारों को महंगे अस्पताल के खर्च से राहत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

70 साल की उम्र के बाद भी मिलेगा लाभ

सरकार ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को योजना के दायरे में शामिल किया है। खास बात यह है कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए परिवार की आय की कोई सीमा नहीं रखी गई है। यानी पात्र उम्र पूरी करने वाले बुजुर्ग स्वास्थ्य सुरक्षा कवरेज के लिए आवेदन कर सकते हैं।

परिवार से अलग ₹5 लाख का अतिरिक्त कवर

जो परिवार पहले से आयुष्मान योजना में शामिल हैं, उनके 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग सदस्य को अतिरिक्त स्वास्थ्य कवर का प्रावधान है। ऐसे बुजुर्गों को परिवार के मौजूदा ₹5 लाख के कवर के अलावा अलग से ₹5 लाख तक का टॉप-अप मिल सकता है।

1.36 करोड़ से अधिक बुजुर्गों के लिए कार्ड जारी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1.36 करोड़ से अधिक बुजुर्गों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस सुविधा का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को इलाज के बड़े खर्च से आर्थिक सुरक्षा देना और गंभीर बीमारी की स्थिति में अस्पताल का उपचार अधिक सुलभ बनाना है।

0 comments:

Post a Comment