25 सितंबर को तय समय पर होगा कोर्स
निर्देश के मुताबिक 25 सितंबर को शाम 4 बजे तय समय पर कर्मचारियों को दोनों कोर्स पूरे कराने की व्यवस्था की जाएगी। खास बात यह है कि इस दौरान विभागों में कोई दूसरी बैठक आयोजित नहीं करने को कहा गया है, ताकि कर्मचारी निर्धारित प्रशिक्षण पर पूरा ध्यान दे सकें।
पहले भी जारी हो चुके हैं निर्देश
इससे पहले 10 सितंबर को भी सभी विभागों को मिशन कर्मयोगी के तहत दो कोर्स पूरे कराने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही विभागों से संबंधित जानकारी डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (रूपाम) को ईमेल के जरिए उपलब्ध कराने को कहा गया था।
कोर्स पूरा करने वालों की संख्या बढ़ी
निर्देश लागू होने के बाद 11 सितंबर तक मिशन कर्मयोगी से जुड़े कर्मचारियों की संख्या में 889 की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, पूरे किए गए कोर्स की संख्या में भी करीब 8.02 लाख का इजाफा हुआ। हालांकि अभी भी कई निष्क्रिय यूजर ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक एक भी कोर्स पूरा नहीं किया है।
अक्टूबर में प्रस्तावित है कार्यशाला
मिशन कर्मयोगी को लेकर अक्टूबर में प्रदेश स्तर की कार्यशाला प्रस्तावित है। इसे देखते हुए सरकार का जोर सभी विभागों में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को प्रशिक्षण पूरा कराने पर है। अधिकारियों को कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और निर्धारित समय पर कोर्स पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment