3 गाय या 2 भैंस से शुरू कर सकेंगे कारोबार
योजना के जरिए पशुपालक तीन उन्नत नस्ल की गाय या दो भैंस खरीदकर डेयरी व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में डेयरी को स्वरोजगार का जरिया बनाना और दूध उत्पादन को बढ़ावा देना है। योजना के लिए 1600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गई है।
कोसी क्षेत्र में डेयरी पर भी जोर
सरकार ने कोसी क्षेत्र में डेयरी से जुड़ी आठ परियोजनाओं के लिए 126.07 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके तहत दूध उत्पादन, संग्रह और संरक्षण की सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना है। इससे इन इलाकों के लोगों को काफी फायदा होगा
इसके अलावा कोसी क्षेत्र में 500 नई दुग्ध सहकारी समितियां बनाने का प्रस्ताव है। डेयरी और मिल्क चिलिंग प्लांट के साथ BMCU जैसी सुविधाएं विकसित होने से दूध संग्रह और संरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। सरकार की इन पहलों का फोकस पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, ग्रामीण स्तर पर रोजगार बढ़ाने और डेयरी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर है।
.png)
0 comments:
Post a Comment