अब 65 हजार रुपये मिलेगा वेतन
सरकार के नए फैसले के बाद इन पदाधिकारियों का मासिक वेतन 25 हजार रुपये से बढ़कर 65 हजार रुपये हो गया है। यानी पहले के मुकाबले हर महीने 40 हजार रुपये ज्यादा मिलेंगे। इस तरह मासिक वेतन में ढाई गुने से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
सिर्फ वेतन ही नहीं, दैनिक भत्ते में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पहले 1,000 रुपये प्रतिदिन मिलने वाला दैनिक भत्ता अब बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया गया है। इससे संबंधित पदाधिकारियों को दौरे और अन्य आधिकारिक कार्यों के दौरान पहले की तुलना में अधिक भत्ता मिलेगा।
आतिथ्य भत्ते में भी बढ़ोतरी
कैबिनेट ने आतिथ्य भत्ते की राशि भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। मंत्री दर्जे के पदाधिकारियों का आतिथ्य भत्ता 18 हजार से बढ़कर 30 हजार रुपये हो गया है। राज्य मंत्री श्रेणी में यह राशि 17,500 रुपये से बढ़ाकर 29,500 रुपये और उप मंत्री श्रेणी में 17 हजार से बढ़ाकर 29 हजार रुपये कर दी गई है।
सरकार के इस फैसले से आयोगों, बोर्डों, निगमों और अन्य संस्थाओं में इन श्रेणियों के पदों पर कार्यरत लोगों को वेतन के साथ-साथ विभिन्न भत्तों में भी अतिरिक्त लाभ मिलेगा। कैबिनेट बैठक में वेतन-भत्तों के अलावा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए गए।

0 comments:
Post a Comment